लाइव न्यूज़ :

नीता अंबानी हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में करेंगी भारत की वैश्विक शक्ति पर विचार साझा

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 22, 2024 20:45 IST

नीता अंबानी ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से 8 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। उनकी ताजा उपलब्धियों में चार दशकों बाद भारत में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र की मेजबानी और 2036 ओलंपिक के लिए भारत की दावेदारी को मजबूत करना शामिल है।

Open in App

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी 15-16 फरवरी, 2025 को बोस्टन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस (इंडिया कांफ्रेंस ऐट हार्वर्ड - आईसीएच) में भारत की वैश्विक शक्ति और क्षमता पर अपने विचार साझा करेंगी। आईसीएच की ओर से रविवार को इस सम्बन्ध में घोषणा की गई। इस साल की थीम 'फ्रॉम इंडिया टू द वर्ल्ड' रखी गई है। 

नीता अंबानी ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से 8 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। उनकी ताजा उपलब्धियों में चार दशकों बाद भारत में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र की मेजबानी और 2036 ओलंपिक के लिए भारत की दावेदारी को मजबूत करना शामिल है। उनकी यह उपलब्धियां भारत के वैश्विक प्रभाव और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक हैं।

आयोजकों ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में 80 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। नीता अंबानी के साथ एक फायरसाइड चैट में भारत की वैश्विक भूमिका और दृष्टिकोण पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन और वित्तीय समावेशन पर पॉलिसी हैकाथॉन और भारतीय उद्यमियों के लिए स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

अन्य प्रमुख वक्ताओं में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के संस्थापक डीन प्रमथ राज सिन्हा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ अनीश चौहान, फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी, और अंजलि बंसल शामिल हैं। कॉन्फ्रेंस के सह-अध्यक्ष आयुष शुक्ला ने कहा, “यह मंच भारत की तकनीकी प्रगति, सांस्कृतिक विविधता, और सामुदायिक दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।” हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस अमेरिका में भारत पर केंद्रित सबसे प्रभावशाली छात्र-संचालित सम्मेलनों में से एक है।

टॅग्स :नीता अंबानीReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबारMarket capitalization: 2.24 लाख करोड़ रुपये घटा, 10 में से 8 कंपनी का बुरा हाल,  रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है