लाइव न्यूज़ :

एसयूवी मैग्नाइट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चेन्नई संयंत्र का उत्पादन बढ़ाएगी निसान

By भाषा | Updated: April 18, 2021 12:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल जापान की वाहन कंपनी निसान एसयूवी मैग्नाइट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने चेन्नई संयंत्र का उत्पादन जुलाई तक बढ़ाकर 3,500 इकाई प्रतिमाह करेगी।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मैग्नाइट की बुकिंग 50,000 इकाई को पार कर गई है।

बीते वित्त वर्ष 2020-21 में निसान मोटर इंडिया की कुल बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 18,886 इकाई पर पहुंच गई, जो 2019-20 में 17,831 इकाई रही थी। कंपनी चालू वित्त वर्ष में तीन अंकीय वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है।

हालांकि, कोविड की दूसरी लहर और सेमी-कंडक्टर की आपूर्ति में दिक्कतें कंपनी के लिए चुनौती हैं। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में चेन्नई संयंत्र में तीसरी पाली के साथ उत्पादन बढ़ाने के लिए 1,000 लोगों की नियुक्ति की घोषणा की थी।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘फरवरी से हमने तीसरी पाली में काम शुरू कर दिया है। अब हम उत्पादन बढ़ा रहे हैं। हमारा विश्वास है कि आगे चलकर हम उत्पादन के इस आंकड़े को हासिल कर कर पाएंगे। अभी कंपनी का उत्पादन प्रतिमाह 2,700 इकाई है। अगले तीन माह में हम इसे बढ़ाकर 3,500 इकाई मासिक करेंगे।’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह अभी योजना है। लेकिन सेमीकंडक्टर की कमी और कोविड-19 की वजह से इस लक्ष्य में चुनौती आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?