लाइव न्यूज़ :

मुंबई: निर्मला सीतारमण नरीमन प्वाइंट बीजेपी दफ्तर पहुंचीं, PMC बैंक के ग्राहकों के विरोध का करना पड़ा सामना

By विनीत कुमार | Updated: October 10, 2019 13:27 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मुंबई में हैं। इसी दौरान जब वे नरीमन प्वाइंट स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंची तो उन्हें पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन झेलना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के बीजेपी दफ्तर के सामने जुटे पीएमसी बैंक के ग्राहकनिर्मला सीतारमण के बीजेपी दफ्तर पहुंचने पर ग्राहकों का विरोध-प्रदर्शन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आज गुरुवार को उस समय पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के ग्राहकों का विरोध-प्रदर्शन झेलना पड़ा जब वे मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित बीजेपी के कार्यालय पहुंचीं। सीतारमण के यहां पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में पीएमसी बैंक के खाताधारक यहां पहुंच चुके थे।

बहरहाल, इसके बाद निर्मला सीतारमण ने विरोध प्रदर्शन करने वालों को बैठक के लिए भी बुलाया। फिलहाल ये बैठक बीजेपी दफ्तर में जारी है। दरअसल, पीएमसी बैंक में धांधली की बात सामने आने के बाद इससे जुड़े ग्राहक और जमाकर्ता अपने खाते से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं क्योंकि बैंक की स्थिति को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं। 

इससे पहले बुधवार को भी मुंबई में एक अदालत के बाहर पीएमसी बैंक के जमाकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे और विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, बैंक के पूर्व अध्यक्ष और एचडीआईएल के दो निदेशकों की पुलिस हिरासत को अदालत ने बुधवार को 14 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया। 

यह मामला 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले का है। एस्प्लानेड मजिस्ट्रेट की अदालत ने मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के आग्रह पर हिरासत अवधि बढ़ा दी गई। हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (एचडीआईएल) के निदेशक राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन को पिछले गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। 

वहीं पीएमसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरयम सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। अदालत के बाहर प्रदर्शनकारी ‘ओनली जेल, नो बेल (सिर्फ जेल, जमानत नहीं) के नारे लगा रहे थे। उनमें से कइयों के हाथों में तख्तियां भी थी। एक तख्ती पर लिखे नारे में आरबीआई को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी