लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने दिया अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण, 2020 में 2 घंटे से ज्यादा बोलकर तोड़े थे सारे रिकॉर्ड

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2023 16:45 IST

सीतारमण ने इस बार अपना बजट भाषण 90 मिनट के भीतर पूरा किया, जो अब तक का उनका सबसे छोटा भाषण है। उन्होंने बजट भाषण को 87 मिनट के समय में पूरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट 2023-24 पेश किया।सीतारमण ने इस बार अपना बजट भाषण 90 मिनट के भीतर पूरा किया।ये अब तक का उनका सबसे छोटा भाषण है।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट 2023-24 पेश किया। सीतारमण ने इस बार अपना बजट भाषण 90 मिनट के भीतर पूरा किया, जो अब तक का उनका सबसे छोटा भाषण है। उन्होंने बजट भाषण को 87 मिनट के समय में पूरा किया। वहीं, पिछले साल उन्होंने बजट भाषण पूरा करने के लिए 92 मिनट का समय लिया था, जबकि 2021 में वह एक घंटे 50 मिनट तक बोली थीं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2020 में 2 घंटे 40 मिनट तक बोलते हुए भारत के इतिहास में सबसे लंबा बजट भाषण देने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार सीतारमण ने भाषण में कहा कि आत्‍मनिर्भर स्‍वच्‍छ पादप कार्यक्रम का शुभारंभ 2,200 करोड़ रुपये के प्रारंभिक परिव्‍यय के साथ उच्‍च गुणवत्‍ता वाली बागवानी फसल के लिए रोग-मुक्‍त और गुणवत्‍तापूर्ण पौध सामग्री की उपलब्‍धता बढ़ाने की उद्देश्‍य से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से स्‍थापित मौजूदा 157 चिकित्‍सा महाविद्यालयों के साथ ही संस्‍थानों में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्र अगले तीन वर्षों में 3.5 लाख जनजातीय विद्यार्थियों के लिए 740 एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 38,800 अध्‍यापकों और सहयोगी कर्मचारियों को नियुक्‍त किया जाएगा। पीएम आवास योजना के लिए परिव्‍यय 66 प्रतिशत बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये किया गया।

इस बार रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये की पूंजीगत निधि का प्रावधान है, जो 2013-14 में उपलब्‍ध कराई गई धनराशि से 9 गुना अधिक और अबतक की सर्वाधिक राशि है। वहीं, शहरी अवसंरचना विकास कोष (यूआईडीएफ) की स्‍थापना प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आई ऋण की कमी के उपयोग के माध्‍यम से होगी। इसके अलावा 5जी सेवाओं पर आधारित एप्‍लिकेशन विकसित करने के लिए 100 प्रयोगशालाएं स्‍थापित की जाएंगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :आम बजट 2023आम बजट 2023-24निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा