लाइव न्यूज़ :

स्पोर्ट्सवियर के लिए मशहूर कंपनी 'नाइकी' जून के अंत से पहले 740 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2024 08:18 IST

नाइकी कंपनी के अधिकारियों को बताया है कि 28 जून से पहले अमेरिका स्थित कंपनी के ओरेगॉन मुख्यालय से 740 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनाइकी कंपनी के ओरेगॉन मुख्यालय से 740 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगाकंपनी के अधिकारियों ने ओरेगॉन मुख्यालय में कार्यबल में होने वाली छंटनी के बारे में सूचित कियानाइकी कंपनी में 31 मई 2023 तक लगभग 83,700 कर्मचारी थे

न्यूयॉर्क: विश्व में अपने जूतों के लिए प्रसिद्ध कंपनी नाइकी से एक बुरी खबर आ रही है। कंपनी के अधिकारियों को बताया है कि नाइकी 28 जून से पहले अमेरिका स्थित अपने ओरेगॉन मुख्यालय में 740 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है।

कंपनी ने शुक्रवार को श्रमिक समायोजन और पुनर्प्रशिक्षण अधिसूचना अधिनियम द्वारा अनिवार्य एक नोटिस में राज्य और स्थानीय अधिकारियों को अपने बीवरटन, ओरेगॉन मुख्यालय में कार्यबल में होने वाली छंटनी के बारे में सूचित किया।

नाइकी के उपाध्यक्ष मिशेल एडम्स ने नोटिस में लिखा है कि स्पोर्ट्सवियर की दिग्गज कंपनी नाइकी अपने विश्व मुख्यालय में कर्मचारियों की संख्या को स्थायी रूप से कम कर देगी और यह काम 28 जून से शुरू होगा।

दो महीने पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि नाइकी के सीईओ जॉन डोनाहो ने कर्मचारियों को दिये एक ज्ञापन में अपने कार्यबल को लगभग 2 फीसदी या 1,600 से अधिक कर्मचारियों को कम करने की योजना के बारे में बताया था। बताया जा रहा है कि नाइकी कंपनी में 31 मई 2023 तक लगभग 83,700 कर्मचारी थे।

टॅग्स :बिजनेसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है