लाइव न्यूज़ :

New Year 2025: सबसे ज्यादा ऑर्डर चिप्स, फ्रूट बीयर, कोल्ड ड्रिंक, आइस क्यूब और अंगूर?, शीर्ष ट्रेंडिंग सर्च में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2025 19:54 IST

New Year 2025: नए साल की पूर्व संध्या पर आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा का पता स्पेन की एक पुरानी परंपरा से लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देठंड के इस मौसम में अंगूर के लिए इतने अधिक ऑर्डर आना आकर्षण का केंद्र रहा।लोग आधी रात में 12 हरे अंगूर खाने का संकल्प लेते हुए दिखाए गए थे।माना जाता है कि इससे आने वाले साल में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

New Year 2025: चंद मिनटों में सामान की आपूर्ति करने वाले मंचों- ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट पर नए साल की पूर्व-संध्या पर सबसे ज्यादा ऑर्डर चिप्स, फ्रूट बीयर, कोल्ड ड्रिंक, आइस क्यूब और अंगूर के किए गए। जोमैटो के स्वामित्व वाले ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह दिलचस्प पहलू सामने आया। इनके अलावा कॉकटेल मिक्सर और सोडा जैसी चीजों की भी काफी मांग रही जबकि पनीर एवं दूध उपयोगकर्ताओं की तलाश में शीर्ष पर रहे। हालांकि, ठंड के इस मौसम में अंगूर के लिए इतने अधिक ऑर्डर आना आकर्षण का केंद्र रहा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोग आधी रात में 12 हरे अंगूर खाने का संकल्प लेते हुए दिखाए गए थे। नए साल की पूर्व संध्या पर आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा का पता स्पेन की एक पुरानी परंपरा से लगता है। माना जाता है कि इससे आने वाले साल में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

ब्लिंकिट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अलबिंदर ढींढसा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि 31 दिसंबर को एक दिन में सबसे अधिक ऑर्डर मिले जिनमें चिप्स और अंगूर के ऑर्डर सबसे अधिक रहे। स्विगी इंस्टामार्ट ने भी एक पोस्ट में कहा कि दूध, चिप्स, चॉकलेट, अंगूर और पनीर शीर्ष पांच ट्रेंडिंग सर्च में शामिल रहे।

टॅग्स :स्वीगीजोमैटो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

कारोबारइटर्नल का लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये, आखिर क्यों सीईओ पद छोड़ेंगे दीपिंदर गोयल, 1 फरवरी से प्रभावी, कौन संभालेगा

कारोबार10 मिनट में सामान पहुंचाने की सेवा समाप्त?, सरकार की सख्ती के बाद जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स आपूर्ति की ब्रांडिंग हटाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित