लाइव न्यूज़ :

National Highway Toll Fee: जल्द राहत की बौछार?, नितिन गडकरी ने संसद में कहा-नई नीति जल्द, जब आपको अच्छी सड़क चाहिए, तो भुगतान करना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 17:44 IST

National Highway Toll Fee: मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘यह विभाग की नीति है कि जब आपको अच्छी सड़क चाहिए, तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देसड़क बुनियादी ढांचे के निर्माण पर बहुत खर्च कर रही है और इसलिए पथकर आवश्यक है।असम के बारे में, उन्होंने कहा कि सरकार तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है।हम कई बड़ी सड़कें बना रहे हैं, चार लेन, छह लेन। मैं ब्रह्मपुत्र पर कई पुल बना रहा हूं।

National Highway Toll Fee: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर पथकर (टोल शुल्क) के लिए एक नई नीति की घोषणा करेगी, जिसमें उपभोक्ताओं को उचित रियायत दी जाएगी। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार सड़क बुनियादी ढांचे के निर्माण पर बहुत खर्च कर रही है और इसलिए पथकर आवश्यक है। गडकरी ने कहा, ‘‘यह विभाग की नीति है कि जब आपको अच्छी सड़क चाहिए, तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।’’

असम के बारे में, उन्होंने कहा कि सरकार तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है। ‘‘हम कई बड़ी सड़कें बना रहे हैं, चार लेन, छह लेन। मैं ब्रह्मपुत्र पर कई पुल बना रहा हूं। हम बाजार से धन जुटा रहे हैं। इसलिए पथकर के बिना, हम यह नहीं कर सकते। लेकिन फिर भी, हम बहुत विचारणीय हैं। हम केवल चार लेन पर पथकर वसूल रहे हैं, दो लेन पर नहीं।’’

वर्ष 2008 के नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के एक ही खंड पर और एक ही दिशा में 60 किलोमीटर के भीतर टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जा सकता है। गडकरी ने कहा ‘‘कुछ अपवाद हैं। इस सत्र को पूरा करने के बाद, हम पथकर के लिए एक नई नीति घोषित करने जा रहे हैं।

जहाँ समस्या का समाधान किया जाएगा और हम उपभोक्ता को उचित रियायत देंगे। ’’ भारत में कुल पथकर संग्रह 2023-24 में 64,809.86 करोड़ रुपये तक पहुँच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। 2019-20 में संग्रह 27,503 करोड़ रुपये था।

टॅग्स :NHAIभारत सरकारअसमसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?