लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने सिंगल ब्रांड रिटेल में दी 100% FDI को मंजूरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2018 15:07 IST

केंद्रीय कैबिनेट के ऑटोमेटिक रूट वाले फैसले से रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

Open in App

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने सिंगल ब्रैंड रिटेल कंपनियों को अब ऑटोमेटिक रूट के जरिए 100 फीसदी विदेशी निवेश की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है। इसके अलावा एविएशन और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी एफडीआई नियमों में छूट दी गई है। इस फैसले से इन सेक्टर्स में काफी निवेश बढ़ेगा। इस फैसले के बाद विदेशी कंपनियां अब भारत में अब आसानी से निवेश कर पाएंगी।  

इससे पहले वाले नियमों की मानें तो एफडीआई के तहत निवेश करने के लिए सरकार से इजाजत लेनी पड़ती थी। लेकिन इस नए फैसले के जरिए सभी नियम और शर्त को पूरा करने के लिए आपको केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इस फैसले के तहत सरकार ने एयर इंडिया में 49 प्रतिशत विदेशी निवेश को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन के एफडीआई नियमों में ढील बरती गई है। यानी कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी विदेशी निवेश के नियमों में बदलाव हुआ है।

क्या है एफडीआई( FDI)

एफडीआई यानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश। किसी एक देश की कंपनी जब दूसरे देश में प्रत्यक्ष रूप से इनवेस्टमेंट करती है तो उस FDI कहते हैं। इनवेस्टमेंट करने से निवेशक को दूसरे देश की उस कंपनी के प्रबंधन में कुछ हिस्सा मिल जाता है। इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि आपको उस कंपनी में विदेशी निवेशक को 10 फीसदी शेयर खरीदना पड़ता है। इसके वाला इन्वेस्टमेंट करने वाली कंपनी में मताधिकार हासिल करना पड़ता है। इतना ही नहीं एफडीआई से विदेशी निवेशक और निवेश हासिल करने वाले कंपनी यानी दोनों को फायदा होता है। निवेशक एफडीआई के जरिए नए बाजार में एंट्री कर फायदा कमाता है तो वहीं विदेशी निवेशकों को टैक्स पर भारी छूट मिल जाती है। 

टॅग्स :एफडीआईअरुण जेटलीभारतीय अर्थव्यवस्थाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है