लाइव न्यूज़ :

SAIL की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही मोदी सरकार, एक हजार करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान

By भाषा | Updated: February 9, 2020 13:42 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हांगकांग रोडशो को रद्द किया जा सकता है। सरकार की सेल में अभी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की नरेंद्र मोदी सरकार स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया (सेल) की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर एक हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) और इस्पात मंत्रालय के अधिकारी सेल की हिस्सेदारी की बिक्री के लिये सिंगापुर और हांगकांग में रोडशो करने की तैयारी कर रहे हैं।

देश की नरेंद्र मोदी सरकार स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया (सेल) की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर एक हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) और इस्पात मंत्रालय के अधिकारी सेल की हिस्सेदारी की बिक्री के लिये सिंगापुर और हांगकांग में रोडशो करने की तैयारी कर रहे हैं।हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हांगकांग रोडशो को रद्द किया जा सकता है। सरकार की सेल में अभी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार ने इससे पहले दिसंबर, 2014 में सेल की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की थी।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम खुली पेशकश के जरिये सेल की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। हम रोडशो में निवेशकों की दिलचस्पी का मूल्यांकन करेंगे।’’ मौजूदा बाजार दर के हिसाब से सरकार सेल की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब एक हजार करोड़ रुपये जुटा सकती है।’’बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को सेल का शेयर 0.51 प्रतिशत गिरकर 48.65 रुपये पर बंद हुआ। सरकार यह बिक्री इसी वित्त वर्ष में पूरा कर सकती है क्योंकि वह 65 हजार करोड़ रुपये के विनिवेश के संशोधित लक्ष्य को पाने की जी-तोड़ कोशिशें कर रही है। अभी तक इस वित्त वर्ष में विनिवेश से 34 हजार करोड़ रुपये ही जुटाये जा सके हैं।सरकार गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेचने की योजना बना रही है। इससे सरकार को करीब 200 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम