लाइव न्यूज़ :

वित्तवर्ष 2020 में नाफेड का शुद्ध मुनाफा 41 प्रतिशत घटा, 20 प्रतिशत लाभांश की घोषणा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर सहकारी संस्था नाफेड ने बुधवार को बताया कि वित्तवर्ष 2019-20 में उसका शुद्ध मुनाफा 41 प्रतिशत घटकर 165.65 करोड़ रुपये रह गया जिसका कारण कंपनी की आय में आई गिरावट है।

नाफेड की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तवर्ष 2018-19 में शुद्ध मुनाफा 279.31 करोड़ रुपये और कारोबार 20,138.46 करोड़ रुपये था।

नाफेड के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार चड्ढा ने 63 वें वार्षिक आम बैठक से पहले कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट रखते हुए एक बयान में कहा, "वर्ष (2019-20) के दौरान, फेडरेशन (नाफेड) ने 165.65 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे के साथ 16,280.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया।"

नाफेड के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कहा, "नाफेड पिछले तीन वर्षों से मुनाफा कमा रहा है, जो अब मिलकर 670 करोड़ रुपये हो गया है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।"

उन्होंने कहा कि सरकार के समर्थन, सही नीतिगत निर्णय और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण, महासंघ अब आर्थिक रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और कृषक समुदाय को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है।

नाफेड ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ने नाफेड के इतिहास में पहली बार वित्तवर्ष 2019-20 के लिए सदस्य संघों / सोसायटियों को 20 प्रतिशत के उच्चतम लाभांश मंजूर किया है।

नाफेड अपनी ओर से दालों के बफ़र स्टॉक को रखने के अलावा मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत तिलहन और दालों की खरीद के लिए केंद्र की अग्रणी एजेंसी ​​है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख