लाइव न्यूज़ :

नडेला ने आंकड़ों की गोपनीयता पर वैश्विक कायदे-कानून की वकालत की

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:18 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 फरवरी माइक्रोसाफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने मंगलवार को कहा कि वह आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता के लिये वैश्विक नियमन की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रौद्योगिकी उत्पाद और सेवाएं उपयोग के लिये सुरक्षित हैं।

डिजिटल तरीके से आयोजित बॉयो एशिया, 2021 में तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव के साथ बातचीत के एक सत्र में नडेला ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया भर में डिजिटल बदलाव को गति दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए मैं इस बात को लेकर आशावान हूं कि जिस तरीके से खाद्य सुरक्षा कानून, दवाओं की सुरक्षा के लिये कानून है, उसी प्रकार आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर कायदे-कानून होंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि इसको लेकर वैश्विक नियम होंगे।’’

उनसे यह पूछा गया था कि क्या सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताओं को देखते हुए नियम बनाये जा सकते हैं।

नडेला ने कहा, ‘‘एक बात के लिये मैं आशान्वित हूं कि इस मामले में हम विभाजित नहीं होंगे। चाहे बात गोपनीयता अथवा सुरक्षा की हो, हम वैश्विक स्तर पर नियमन लाने में सक्षम हैं....।’’

उन्होंने कहा कि कंपनियों को उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों की गोपनीयता को ध्यान में रखकर उत्पाद डिजाइन करने चाहिए और उसे बनाना चाहिए। इस संदर्भ में कोई भी हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

महामारी के बाद कामकाज की स्थिति से जुड़े सवाल के जवाब में नडेला ने कहा कि स्थिति ने कार्य स्थल और गठजोड़ को लेकर चीजों को लचीलापन बनाने को मजबूर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?