लाइव न्यूज़ :

Mutual Funds: 50 लाख करोड़ रुपये, महिला निवेशकों की हिस्सेदारी में बंफर इजाफा, सबसे आगे गोवा, यहां देखें टॉप-5 लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2024 21:58 IST

Mutual Funds: फरवरी में म्यूचुअल फंड में प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति (एयूएम) 50 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर, 2023 में लगभग 21 प्रतिशत हो गई है। गति शहरी केंद्रों की तुलना में दूर-दराज के क्षेत्र में अधिक तेज थी।म्यूचुअल फंड उद्योग में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक 40 प्रतिशत गोवा में है।

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च, 2017 में 15 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर, 2023 में लगभग 21 प्रतिशत हो गई है। उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इस साल फरवरी में म्यूचुअल फंड में प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति (एयूएम) 50 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई। बड़ी संख्या में निवेशक बचत करने और कमाई बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड की ओर आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च, 2017 में 15 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर, 2023 में लगभग 21 प्रतिशत हो गई है। इस दौरान वृद्धि की यह गति शहरी केंद्रों की तुलना में दूर-दराज के क्षेत्र में अधिक तेज थी।

एम्फी के लिए क्रिसिल द्वारा तैयार और सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 50 प्रतिशत महिला निवेशक 25-44 आयु वर्ग में आती हैं, जबकि व्यक्तिगत निवेशकों के कुल समूह में यह आंकड़ा लगभग 45 प्रतिशत है। म्यूचुअल फंड उद्योग में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक 40 प्रतिशत गोवा में है।

इसके बाद पूर्वोत्तर राज्य 30 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चंडीगढ़, महाराष्ट्र और नयी दिल्ली में भी प्रबंधन के अधीन संपत्तियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है। अधिकतर महिला एमएफ निवेशक नियमित योजना मार्ग के माध्यम से निवेश करना जारी रखते हैं।

म्यूचुअल फंड वितरक के माध्यम से निवेश करने पर लंबे समय तक निवेशित रहते हैं। महिला म्यूचुअल फंड वितरकों की संख्या भी बढ़ी है। दिसंबर, 2023 तक यह संख्या 42,000 अंक के करीब थी और उनकी कुल प्रबंधन अधीन संपत्ति एक लाख करोड़ रुपये से अधिक थी।

टॅग्स :म्यूचुअल फंडवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

क्राइम अलर्ट2017 में अनुराग पांडे से शादी, 2021 से 2025 के बीच बार-बार क्रूरता, चरित्र पर संदेह?, 9 महीने की गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे पर पति और ससुराल वालों ने किया हमला

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

कारोबारक्या है ‘शी मार्ट’?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को दिया नया तोहफा?

कारोबारदेश के हर जिले में बनाए जाएंगे एक गर्ल्स होस्टलः निर्मला सीतारमण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम