लाइव न्यूज़ :

सरसों में गिरावट, बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी विदेशी बाजारों में नरमी के रुख और सामान्य कारोबार के बीच बाजार में नये फसल की आवक बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को एक ओर जहां सरसों तेल तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई वहीं सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के मंडियों में सरसों की नई फसल की आवक शुरु हो गई है। मंडियों में पुराने सरसों की मांग है पर इसका स्टॉक एकदम खाली है। इस बीच नई फसल की आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में कल रात 3.5 प्रतिशत की गिरावट रही लेकिन स्थानीय कारोबार पर इस बात का कोई खास असर नहीं दिखा। दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर पामोलीन तेल की मांग होने के बावजूद इसकी स्थानीय कीमत पूर्ववत बनी रहीं।

उन्होंने कहा कि देश में सोयाबीन के बेहतर बीज की भारी किल्ल्त के बीच महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी इसके बेहतर दाने की भारी मांग बनी हुई है। इसके अलावा सोयाबीन दाना (बरियां) बनाने वाली कंपनियों के बीच सोयाबीन दाना की मांग है जिसके कारण सोयाबीन दाना की कीमत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 5,800 रुपये क्विन्टल जा पहुंची हैं।

सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में बृहस्पतिवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,395 - 6,445 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,710- 5,775 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,360 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,285 - 2,345 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,995 -2,145 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,125 - 2,240 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,250 - 15,250 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,450 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,200 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,200 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,100 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?