लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स में ये रहे गिरने वाले प्रमुख शेयर

By भाषा | Updated: June 20, 2022 11:05 IST

शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला। हालांकि बहुत जल्द इसमें गिरावट भी आने लगी।

Open in App

मुंबई: प्रमुख शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी के साथ शुरुआत होने के बाद गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, लेकिन कुछ ही मिनट में सूचकांक ने ये बढ़त गवां दी और लाल रंग में चला गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सूचकांक 253.69 अंक की तजी के साथ 51,614.11 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 69.6 अंक बढ़कर 15,363.10 पर पहुंच गया।

प्रमुख सूचकांक हालांकि इस तेजी को बरकरार नहीं रख सके और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 287.1 अंकों की गिरावट के साथ 51,073.32 पर, जबकि निफ्टी 94.75 अंकों की गिरावट के साथ 15,198.75 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में टाटा स्टील, एमएंडएम, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक में तेजी देखने को मिली। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और सोल में गिरावट थी, जबकि शंघाई और हांगकांग हरे रंग में कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 112.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रुप से 7,818.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम