लाइव न्यूज़ :

Mumbai Metro: 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और 12वीं कक्षा तक के छात्र को तोहफा, मुंबई मेट्रो 2ए और सात लाइन पर किराये में 25 प्रतिशत की छूट, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 20:29 IST

Mumbai Metro: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य परिवहन की बसों में यात्रा मुफ्त कर दी है, जबकि महिलाएं बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को यह जानकारी दी।लाइन 7 अंधेरी ई और दहिसर ई (रेड लाइन) के बीच चलती है।स्कूल आईडी के साथ अपने या अपने माता-पिता का पैन कार्ड दिखाना होगा।

मुंबई:महाराष्ट्र में मुंबईमेट्रो में 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों, ‘दिव्यांग’ व्यक्तियों और 12वीं कक्षा तक के छात्र लाइन 2ए और सात पर एक मई से किराये में 25 प्रतिशत रियायत का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक मई को महाराष्ट्र दिवस है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इसका लाभ ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (मुंबई वन) के हजारों धारकों को दिया जाएगा। छूट ‘मुंबई वन’ पास पर 45 या 60 यात्राओं के लिए दी जाएगी।

शिंदे ने इस कदम को महा मुंबई मेट्रो संचालन निगम लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से मुंबईकरों के लिए एक उपहार बताया। मेट्रो 2ए (येलो लाइन) अंधेरी वेस्ट में दहिसर ई और डीएन नगर को जोड़ती है, जबकि लाइन 7 अंधेरी ई और दहिसर ई (रेड लाइन) के बीच चलती है।

बयान में कहा गया है कि रियायत का लाभ उठाने के लिए, दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता के लिए चिकित्सा या सरकारी प्रमाण पत्र जैसे वैध दस्तावेज जमा करने होंगे, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण देना होगा। इसमें कहा गया है कि छात्रों को रियायत के लिए पात्र होने के लिए स्कूल आईडी के साथ अपने या अपने माता-पिता का पैन कार्ड दिखाना होगा।

बयान के अनुसार इन दस्तावेजों को लाइन 2ए और 7 मार्ग पर किसी भी टिकट खिड़की पर दिखाया जा सकता है। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य परिवहन की बसों में यात्रा मुफ्त कर दी है, जबकि महिलाएं बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकती हैं। 

 

टॅग्स :मुंबईमेट्रोएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स