लाइव न्यूज़ :

बीएमसी ने पेश किया 39038.83 करोड़ का बजट, प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, जानिए क्या है और खास

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2021 19:27 IST

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहायक नगर आयुक्त रमेश पवार ने शिक्षा के लिए ई-बजट पेश करने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ मंच पर बैठने के बाद सभागार में अपनी मेज पर रखी बोतल से सैनिटाइजर पी लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी ने इस बार अब तक का सबसे ज्यादा फंड वाला बजट पेश किया है. बीएमसी ने साल 2021-22 के लिए 39038.83 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. पिछली बार बीएमसी ने 33 हज़ार 441 करोड रुपए का बजट पेश किया था.

मुंबईः देश की सबसे अमीर महानगरपालिका के रूप में जानी जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी ने बुधवार को अपना बजट पेश किया.

बीएमसी ने साल 2021-22 के लिए 39038.83 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. बीएमसी ने इस बार अब तक का सबसे ज्यादा फंड वाला बजट पेश किया है. पिछली बार बीएमसी ने 33 हज़ार 441 करोड रुपए का बजट पेश किया था.

पिछले साल की तुलना में इस बार बीएमसी ने अपना बजट 16.74% बढ़ाया

पिछले साल की तुलना में इस बार बीएमसी ने अपना बजट 16.74% बढ़ाया है. बजट में मुंबईकरों को राहत देते हुए बीएमसी ने 500 स्क्वेयर फुट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने की घोषणा की है. बीएमसी को 2020-21 में 28448.30 करोड़ रु पए बतौर राजस्व मिलने की उम्मीद थी, हालांकि 22572.13 करोड़ रुपए प्राप्त हो पाए हैं.

बीएमसी को इस बार 5876 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ

ऐसे में बीएमसी को इस बार 5876 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. बीएमसी ने 2021-22 के लिए राजस्व के रूप में 27811.57 करोड़ रुपए हासिल करने का अनुमान लगाया है. हालांकि यह रकम पिछले बार की तुलना में 636.73 करोड रु पए कम है.

 कोस्टल रोड के लिए 2000 करोड़ बीएमसी ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कोस्टल रोड के लिए इस बजट में 2000.07 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जबकि पिछले साल यानी 2020-21 में यह रकम 1500.01 करोड़ रुपए थी. गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड के लिए 1300 सौ करोड़ रु पए का प्रावधान किया गया है.

होर्डिंग शुल्क के रूप में 10% की बढ़ोतरी

होटल मालिकों को प्रॉपर्टी कर में छूट कोरोना महामारी के दौरान जिस प्रकार से होटल मालिकों ने बीएमसी प्रशासन का सहयोग किया, उसे देखते हुए इस बार उन्हें प्रॉपर्टी कर में छूट दी गई है. विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी कोविड के दौरान राहत दी गई है. हर साल जनवरी महीने में होर्डिंग शुल्क के रूप में 10% की बढ़ोतरी की जाती है. इस बार यह सिर्फ 5% ही बढाया गया है.

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?