लाइव न्यूज़ :

Anant Ambani-Radhika Merchant: मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत का राधिका मर्चेंट संग ‘रोका’, तस्वीरें वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 17:11 IST

Anant Ambani-Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का ‘रोका’ (सगाई) समारोह बृहस्पतिवार को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत और राधिका में कुछ समय से मित्रता है।यह नहीं बताया गया कि शादी कब होगी। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका के लिए एक भव्य 'अरंगेत्रम' समारोह आयोजित किया था।

Anant Ambani-Radhika Merchant: कारोबारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे। परिवार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका और अनंत का ‘रोका’ (सगाई) समारोह बृहस्पतिवार को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में किया गया।

परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सगाई के बाद युवा जोड़े ने अपने आगामी जीवन के लिए भगवान श्रीनाथजी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में ही दिन व्यतीत किया। इसमें हालांकि यह नहीं बताया गया कि शादी कब होगी। अनंत और राधिका में कुछ समय से मित्रता है।

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने इस साल जून में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका के लिए एक भव्य 'अरंगेत्रम' समारोह आयोजित किया था। यह प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नृत्य कलाकार राधिका की पहली मंचीय नृत्य प्रस्तुति या 'अरंगेत्रम' थी। वह एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।

बयान में कहा गया, “अनंत और राधिका कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और आज के समारोह से आने वाले महीनों में उनकी शादी की औपचारिक यात्रा शुरू हो रही है। दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं क्योंकि वे एक साथ रहने की अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।”

अनंत ने जहां अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, वहीं राधिका न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। बयान में कहा गया है कि अनंत रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व करते हैं और राधिका एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में काम करती हैं। अंबानी के तीन बच्चे हैं - जुड़वां आकाश और ईशा और सबसे छोटा बेटा अनंत।

उनकी बेटी ईशा ने दिसंबर 2018 में पीरामल समूह के वारिस आनंद पीरामल से शादी की। वे पिछले महीने जुड़वां बच्चों, आदिया और कृष्णा के माता-पिता बने। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने मार्च 2019 में हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी की थी। उनका दो साल का बेटा पृथ्वी है। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीजियोनीता अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है