लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी से गिफ्ट में मिला 1500 करोड़ का आलीशान घर, इटली से मंगाए गए फर्नीचर! जानें कौन हैं रिलायंस के 'सबसे पुराने' कर्मचारी मनोज मोदी

By विनीत कुमार | Updated: April 26, 2023 15:25 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज से लंबे समय से जुड़े रहे मनोज मोदी को मुकेश अंबानी की ओर से 1,500 करोड़ रुपये की बहुमंजिला इमारत उपहार में दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया है।मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ भी कहा जाता है, वह धीरूभाई अंबानी के समय से रिलायंस से जुड़े रहे हैं।मनोज मोदी वर्तमान में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

मुंबई: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे पुराने कर्मचारियों में से एक और अपने बेहद भरोसेमंद मनोज मोदी को 1,500 करोड़ रुपये की बहुमंजिला इमारत उपहार में दी है। रिलायंस में लंबे समय से कार्यरत मनोज मोदी को अरबपति मुकेश अंबानी का अक्सर दाहिना हाथ भी कहा जाता है।

मनोज मोदी को 22 मंजिला घर, इटली से मंगाए गए फर्नीचर!

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार अरबपति मुकेश अंबानी की ओर से मनोज मोदी को भेंट की गई इमारत 22 मंजिला है। यह इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में स्थित है। घर को तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी द्वारा डिजाइन किया गया है और इसके लिए कुछ फर्नीचर इटली से मंगवाए गए हैं।

मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को जिस इलाके में घर उपहार में दी है उसका नाम 'वृंदावन' रखा गया है। नेपियन सी रोड क्षेत्र में संपत्तियों की कीमत 45,100 रुपये से 70,600 रुपये प्रति वर्ग फुट है। मनोज मोदी को मिली इमारत 1.7 लाख वर्ग फुट में फैली हुई है। इसमें प्रत्येक मंजिल 8000 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करती है। 22 मंजिला इस इमारत में 7 फ्लोर केवल कार पार्किंग के लिए रखे गए हैं। साथ ही यह घर जिस इलाके में उसका तीन तरफ का हिस्सा समुद्र से घिरा है।

मनोज मोदी कौन हैं?

Magicbricks.com के अनुसार लाइमलाइट से दूर रहने वाले मनोज मोदी वर्तमान में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। मनोज मोदी रिलायंस की बड़ी परियोजनाओं जैसे कि हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला दूरसंचार व्यवसाय, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट आदि के कामकाज भी देखते हैं।

खास बात ये भी है कि मनोज मोदी और मुकेश अंबानी बैचमेट रहे हैं। दोनों ने एक साथ मुंबई यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। मनोज मोदी 1980 के दशक में रिलायंस में शामिल हुए थे। उस समय मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे।

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी