लाइव न्यूज़ :

580 करोड़ निवेश और 1000 नौकरी?, उज्जैन में वॉल्वो-आयशर की वीईसीवी नया प्लांट

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 16, 2026 18:08 IST

फेज-2 में नया प्लांट बनेगा, जहां गियर, एक्सल असेंबली व ट्रांसमिशन जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स तैयार होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअगले छह महीनों में उत्पादन शुरू हो जाएगा।500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। सप्लाई चेन मजबूत बनेगी।

उज्जैन: स्वीडन की वॉल्वो ग्रुप और भारत की आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) ने उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी को यहां 70 एकड़ जमीन आवंटित हुई है, जहां 580 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनेगी। इससे उज्जैन में बस व ट्रक निर्माण को मजबूती मिलेगी। सबसे पहले, 2025 में फेज-1 में 30 एकड़ जमीन मिली थी। वहां 450 करोड़ के निवेश से फैक्टरी का काम तेजी से चल रहा है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, अगले छह महीनों में उत्पादन शुरू हो जाएगा।

यहां आयशर ब्रांड के ट्रक व बसें बनेंगी, जिससे 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। अब फेज-2 में नया प्लांट बनेगा, जहां गियर, एक्सल असेंबली व ट्रांसमिशन जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स तैयार होंगे। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और देशभर में बढ़ती कमर्शियल वाहनों की मांग पूरी होगी। इस यूनिट से सीधे 1000 लोगों को नौकरी मिलेगी। इसके बाद, सप्लाई चेन मजबूत बनेगी।

ऑटो पार्ट्स, ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग व मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे। स्थानीय छोटे उद्यमी भी लाभान्वित होंगे। सड़क, बिजली व लॉजिस्टिक्स सुधार से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।एमपीआईडीसी 488 हेक्टेयर में फेज-2 विकसित कर रही है। 455 करोड़ खर्च से सड़क, पानी व सीवेज जैसी सुविधाएं तैयार होंगी। 2008 में बनी वीईसीवी पीथमपुर में वैश्विक इंजन हब है। ई-कॉमर्स व इंफ्रा उछाल से यह निवेश समयानुकूल है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमोहन यादवउज्जैनBJPनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम