लाइव न्यूज़ :

मंदी के बीच रियल एस्टेट सेक्टर के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम, 25000 करोड़ रुपये का फंड देने का किया ऐलान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 6, 2019 20:41 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कैबिनेट ने अफोर्डेबल और मिडल इनकम सेक्टर में रुकी हुई आवास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्राथमिकता दी और 'स्पेशल विंडो' की स्थापना को मंजूरी दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (06 नवंबर) होम सेक्टर के लिए नए ऐलान किए है।उन्होंने बताया है कि मोदी सरकार ने रियल एस्टेट में रुकी परियोजनाओं के लिए 25,000 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (06 नवंबर) होम सेक्टर के लिए नए ऐलान किए है। उन्होंने बताया है कि मोदी सरकार ने रियल एस्टेट में रुकी परियोजनाओं के लिए 25,000 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की है। वित्तमंत्री ने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कैबिनेट ने अफोर्डेबल और मिडल इनकम सेक्टर में रुकी हुई आवास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्राथमिकता दी और 'स्पेशल विंडो' की स्थापना को मंजूरी दी है। 

उन्होंने कहा कि एक मोटे अनुमान से पता चला है कि 1600 से अधिक आवास परियोजनाएं ठप हैं। इन्हें स्थापित करने के सरकार प्रायोजक के रूप में कार्य करेगी और सरकार द्वारा कुल धन 10000 करोड़ रुपये दिया जाएगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ पंजीकृत श्रेणी-द्वितीय वैकल्पिक निवेश (एआईएफ) फंड के रूप में निधि को रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम एक स्पेशल विंडो के साथ आए हैं, जिसे एक वैकल्पिक निवेश कोष के रूप में देखा जाएगा। अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाओं के लिये धन उपलब्ध कराने को लेकर सरकार, एसबीआई, एलआईसी वैकल्पिक निवेश कोष के लिये 25,000 करोड़ रुपये देंगे। वैकल्पिक वित्तपोषण व्यवस्था से कुल 4.58 लाख आवास इकाइयों वाली 1,600 रुकी परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

वित्तमंत्री ने कहा कि पचीस हजार करेाड़ रुपये के वैकल्पिक कोष से चरणबद्ध तरीके से अटकी परियोजनाओं को कोष उपलब्ध कराया जाएगा, कोष चरण पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि एनपीए घोषित या दिवाला समाधान प्रक्रिया के लिए एनसीएलटी के पास भेजी जा चुकी आवासीय परियोजनाओं का वित्तपोषण भी 25,000 करोड़ रुपये के कोष से किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि स्ते मकानों, मध्यम वर्ग के लिए घरों की अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए वैकल्पिक निवेश कोष से प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम