लाइव न्यूज़ :

MNREGA: संविदा कर्मियों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि, सरकार पर 4.10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार, 1 नवम्बर, 2022 से लागू, जानें किसे फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 20:11 IST

MNREGA: वृद्धि 1 नवम्बर, 2022 से की गई है। इससे राज्य सरकार पर 4.10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसंविदा कर्मियों की आय बढ़ेगी तथा उनका जीवन स्तर और अधिक बेहतर होगा।मानदेय में वृद्धि के संबंध में घोषणा की थी।

जयपुरः राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत राज्य में कार्यरत संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनरेगा योजना के तहत राज्य में कार्यरत संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह वृद्धि 1 नवम्बर, 2022 से की गई है। इससे राज्य सरकार पर 4.10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इसके अनुसार, गहलोत नीत सरकार के निर्णय से योजना के तहत राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदा कर्मियों की आय बढ़ेगी तथा उनका जीवन स्तर और अधिक बेहतर होगा।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मानदेय कर्मचारियों (जिनके मानदेय में प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रावधान नहीं है) के मानदेय में वृद्धि के संबंध में घोषणा की थी।

राजस्थान सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के लगभग 100 अधिकारियों को वेतनमान पदोन्नति दी

राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) व भारतीय वनसेवा (आईएफएस) के लगभग 100 अधिकारियों को वेतनमान पदोन्नति दी है। पदोन्नति पाने वालों में 50 से अधिक आईएएस अधिकारी शामिल हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस बारे में आदेश जारी किए। यह पदोन्नति एक जनवरी 2023 से लागू होगी।

इस आदेश के तहत वरिष्ठ आईएएस तन्मय कुमार, अखिल अरोड़ा, आलोक, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल व संदीप वर्मा को भारतीय प्रशासनिक सेवा की अबोव सुपरटाइम वेतन श्रृंखला से मुख्य सचिव वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है। अन्य आईएएस को भी विभिन्न वेतन श्रृंखला में पदोन्नति दी गई है। वेतनमान श्रृंखला में पदोन्नति पाने वाले आईपीएस अधिकारियों में राजीव कुमार शर्मा व आईएफएस अधिकारियों में प्रियरंजन शामिल हैं।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?