लाइव न्यूज़ :

एडिडास के ‘स्टे इन प्ले’ अभियान का चेहरा होंगी मीराबाई चानू

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:45 IST

Open in App

विभ्भिन प्रकार के जूते और स्पोर्ट्स परिधान बनाने वाली कंपनी एडिडास ने बुधवार को कहा कि तोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू उसके नए अभियान ‘स्टे इन प्ले’ का चेहरा होंगी। कंपनी ने खेल के दौरान माहवारी से गुजर रही महिलाओं को ध्यान में रखते हुए अपने विशेष नए उत्पादों के लिए यह अभियान शुरू किया है। एडिडास ने एक बयान में कहा कि नए टेक फिट पीरियड प्रूफ टाइटस में एक सोख लेने वाली परत जोड़ी गई है, जो पैड में से रिसाव को रोकने में मदद करती है। कंपनी ने कहा , ‘‘इस तरह के नवाचार खेल में महिलाओं को प्रोत्साहित करने और समर्थन करने के लिए एडिडास की प्रतिबद्धता को दिखाता हैं। हमने पाया कि किशोर लड़कियां खेल नहीं खेल पा रही हैं, जिनमें से एक प्रमुख कारण माहवारी के दौरान रिसाव का डर है।’’ एडिडास ने कहा कि इन नए नवाचार के जरिये कंपनी एक ऐसा उत्पाद बनाने के लिए तैयार है, जो खिलाड़ियों की सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देकर उनके पूरे खेल में बने रहने में मदद करता है। इस अभियान से जुड़ने पर मीराबाई चानू ने कहा, ‘‘मैं उन उत्पादों को देखकर उत्साहित हूं। यह उत्पाद लड़कियों को बाधाओं को तोड़ने और खेल में मदद करेंगे। खेल में बने रहने की इच्छा चाहे कैसी भी स्थिति हो, हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारतीय भारोत्तोलन महासंघ एथलीट आयोग की चुनी गईं अध्यक्ष

अन्य खेलParis Olympics 2024: मीराबाई चानू 1 किलो वजन से पदक से चूकीं, 49 किलो वर्ग में चौथे स्थान पर रहीं

भारतParis 2024 Olympics, Day 12: गोल्ड पर फोगाट की नजर, अविनाश और मीराबाई चानू दिखाएंगे दमखम, जानें 7 अगस्त का कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग

भारतMirabai Chanu Paris Olympics 2024: भारत की पहली भारोत्तोलक बनेंगी मीराबाई चानू, 49 किग्रा भार में पेश करेंगी चुनौती, कर्णम मल्लेश्वरी से आगे निकलने की कोशिश!

अन्य खेलAsian Games: चोट के कारण मीराबाई चानू एशियाई खेलों में पदक नहीं जीत पाने से निराश हैं, चोट भी हो सकती है गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम