लाइव न्यूज़ :

जीएसटी संग्रह जून में एक लाख करोड़ के आंकड़े से नीचे 99,939 करोड़ पर आ गया

By भाषा | Updated: July 1, 2019 17:47 IST

जून महीने में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा मई के 1,00,289 करोड़ रुपये से कम रहा है जबकि यह पिछले साल के समान महीने के संग्रह 95,610 करोड़ रुपये से अधिक है। इस आंकड़े में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का जीएसटी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देदो साल पहले 17 विभिन्न अप्रत्यक्ष कर शुल्कों को जीएसटी में समाहित कर लिया गया था।मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘जून में कुल सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 99,939 करोड़ रुपये रहा।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जून में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे 99,939 करोड़ रुपये पर आ गया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जून महीने में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा मई के 1,00,289 करोड़ रुपये से कम रहा है जबकि यह पिछले साल के समान महीने के संग्रह 95,610 करोड़ रुपये से अधिक है। इस आंकड़े में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का जीएसटी शामिल है। दो साल पहले 17 विभिन्न अप्रत्यक्ष कर शुल्कों को जीएसटी में समाहित कर लिया गया था।

 

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘जून में कुल सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 99,939 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी का हिस्सा 18,366 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी का 25,343 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी का 47,772 करोड़ रुपये है। एकीकृत जीएसटी में आयात से जुटाया संग्रह 21,980 करोड़ रुपये है। इसके अलावा इसमें उपकर का हिस्सा 8,457 करोड़ रुपये है। उपकरण में 876 करोड़ रुपये आयात पर जुटाए गए हैं। 

टॅग्स :जीएसटीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम