लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य मंत्रालय ने पांच देशों से आयातित फाइबरबोर्ड पर प्रतिपूरक शुल्क लगाने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई वाणिज्य मंत्रालय ने वियतनाम, मलेशिया और थाईलैंड समेत पांच देशों से आयातित फाइबरबोर्ड पर पांच साल के लिये प्रतिपूर्ति शुल्क (सीवीडी) लगाने की सिफारिश की है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार सब्सिडी युक्त आयात से घरेलू कंपनियों के हितों की रक्षा के लिये यह कदम उठाया गया है।

फाइबरबोर्ड एक प्रकार का लकड़ी का तैयार किया गया उत्पाद है जो लकड़ी के फाइबर से बना होता है। इसका उपयोग भवन और निर्माण, फर्नीचर, औद्योगिक और हस्तशिल्प में किया जाता है।

घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत के बाद मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने जांच की और इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम से आयातित फाइबरबोर्ड पर आयात शुल्क लगाने की सिफारिश की।

डीजीटीआर ने अधिसूचना में कहा कि प्राधिकरण ने सब्सिडी मार्जिन और घरेलू कंपनियों को हो रहे नुकसान के बराबर प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने की सिफारिश की है। इस पहल का मकसद घरेलू उद्योग के हितों की रक्षा करना है।

प्राधिकरण ने अपनी सिफारिश में सीआईएफ (लागत, बीमा और माल ढुलाई) के 8.29 प्रतिशत से 27.52 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

डीजीटीआर ने अपनी जांच में पाया कि इन देशों से होने वाले सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को नुकसान हुआ है और निरपेक्ष रूप से आयात काफी बढ़ा है।

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लि./ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज लि., सेंचुरी प्लाईबोर्ड (इंडिया) लि. और रूशील डेकोर लि. ने सस्ते आयात पर शुल्क लगाने के लिये आवेदन दिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?