लाइव न्यूज़ :

राजमार्ग अच्‍छे राजमार्ग बन रहे, चलने वाहनों की गति में बढ़ोतरी को ध्‍यान में रखते हुए अंतरराष्‍ट्रीय मानकों के अनुरूप टायर की जरूरत, मंत्री गडकरी ने कहा-टायर फटने से कोई दुर्घटना ना हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2023 21:01 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पक्का सारणा (हनुमानगढ़) में 2050 करोड़ रुपए की लागत से छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का एवं सेतुबंधन योजना के तहत सात रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Open in App
ठळक मुद्देहम अंतरराष्‍ट्रीय मानकों के अनुरूप टायर की जरूरत है।आधार पर नये नियम तैयार करेंगे ताकि टायर फटने से कोई दुर्घटना ना हो।अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आए हुए थे।

जयपुरः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि अच्‍छे राजमार्ग बनने और उन पर चलने वाहनों की गति में बढ़ोतरी को ध्‍यान में रखते हुए अब वाहनों के टायर भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने का प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि टायर फटने की घटनाओं को कम करने के लिए सरकार टायर विनिर्माताओं से परामर्श कर नए नियम तैयार करेगी। बीकानेर में संवाददाताओं से बातचीत में गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने टायर विनिर्माताओं की बैठक बुलाई थी और उन्होंने मुझसे कुछ समय मांगा था.. हम अंतरराष्‍ट्रीय मानकों के अनुरूप टायर की जरूरत है।

उसी के आधार पर नये नियम तैयार करेंगे ताकि टायर फटने से कोई दुर्घटना ना हो। क्योंकि अब ऐसे 32 राजमार्ग बन रहे हैं जिससे वाहनों की गति बढ़ेगा। ऐसे में स्वाभाविक रूप से हम टायर की गुणवत्ता को देखेंगे।’’ वह आज अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आए हुए थे।

उन्होंने कहा कि छह लेन के आर्थिक गलियारों का राजस्थान में काम अक्टूबर 2023 तक हो जायेगा। राजस्थान में 15 हजार करोड़ की लागत से 637 किलोमीटर छह लेन का आर्थिक गलियारे में 93 प्रतिशत यानी 550 किलोमीटर बन गया है।

हम जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे और राजस्थान के हिस्से के उद्घाटन के लिये उन्हें आमंत्रित करेंगे। इससे पहले, गडकरी ने पक्का सारणा (हनुमानगढ़) में 2050 करोड़ रुपए की लागत से छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का एवं सेतुबंधन योजना के तहत सात रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

टॅग्स :नितिन गडकरीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?