लाइव न्यूज़ :

मॉनसून के बाद दूध की कीमतों में हो सकती है कमी, बोले केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला

By आजाद खान | Updated: August 2, 2023 09:29 IST

बता दें कि पिछले कई महीनों से दूध की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। यह बढ़ोतरी देश के लगभग के हर राज्य में देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एक बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में दूध की कीमतों में कमी देखी जा सकती है। उनके अनुसार, दूध की रेट में कमी मॉनसून के बाद देखी जा सकती है।

नई दिल्ली: दूध के बढ़े हुए दाम को लेकर केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री, परषोत्तम रूपाला ने खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि मॉनसून के खत्म होने के बाद दूध की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। परषोत्तम रूपाला ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि पिछले कई महीने से चारे की कीमतों में कमी देखी जा रही है। 

बता दें कि हाल में कर्नाटक सरकार ने राज्य के दूध ब्रांड नंदिनी की कीमतों में इजाफा एलान किया है। वहीं गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) जो लोकप्रिय ब्रांड नाम 'अमूल' के तहत अपने सार डेयरी प्रोडक्ट को बेचता है, उसने भी इसी साल अप्रैल में दूध की कीमतों में दो रुपए का इजाफा किया था। 

दूध की कीमतों पर क्या बोले है परषोत्तम रूपाला 

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला के अनुसार, दूध जैसी जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव आम बात है। उन्होंने कहा है कि इस साल जनवरी, अप्रैल और जून में लगातार चारा की कीमतों में कमी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में दूध की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। 

उन्होंने यह भी कहा कि दूध की रेट में कमी मॉनसून के बाद देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार, मॉनसून के खत्म होने के बाद और सर्दी के शुरू होने से पहले दूध उत्पादन में इजाफा देखने को मिलता है और फिर इसके बाद इसकी कीमत और सप्लाई स्थिर हो जाती है। 

कच्चे दूध की कीमतों में लगातार हो रही है वृद्धि 

बता दें कि डेयरी उद्योग कच्चे दूध की कीमतों में लगातार वृद्धि का अनुभव कर रहा है जो विभिन्न इनपुट लागतों में कई गुना वृद्धि के कारण अकेले पिछले दो महीनों में लगभग 3 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई है। 

ऐसे में चारे की बढ़ती हुई कीमतों के साथ कुछ उत्तरी राज्यों में कम बारिश के हालात को देखते हुए दूध की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।  

टॅग्स :बिजनेसकर्नाटकगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत