लाइव न्यूज़ :

Meesho employees: 9 दिन करो एंजॉय, नो फोन, ई-मेल और मीटिंग?, सोशल मीडिया पर मीशो को तारीफ?, त्योहारी सेल में बंपर कमाई के बाद कर्मचारी को खुशखबरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2024 14:33 IST

Meesho employees: लिंक्डइन पोस्ट में कंपनी ने साझा किया कि कर्मचारी रीसेट और रिचार्ज के लिए 9 दिनों की सवैतनिक छुट्टी पर रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे Meesho employees: ई-कॉमर्स साइट मीशो की एक पोस्ट ने लोगों के दिलों का दिल जीत लिया।  Meesho employees: ऑर्डर में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। Meesho employees: ई-कॉमर्स साइट के इस कदम ने लोगों को खुश कर दिया है।

Meesho employees: सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने अपने कर्मचारियों को खुश रहने के लिए लगातार चौथी बार ‘रीसेट और रिचार्ज’ अवकाश शुरू किया है। कर्मचारी 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छुट्टी का आनंद लेंगे। ई-कॉमर्स साइट मीशो की एक पोस्ट ने लोगों के दिलों का दिल जीत लिया। लिंक्डइन पोस्ट में कंपनी ने साझा किया कि कर्मचारी रीसेट और रिचार्ज के लिए 9 दिनों की सवैतनिक छुट्टी पर रहेंगे। लगातार चौथी बार ई-कॉमर्स साइट के इस कदम ने लोगों को खुश कर दिया है। मीशो के ‘मेगा ब्लॉकबस्टर सेल’ को शानदार सफलता मिली है। 

सोशल मीडिया पर कई लोग काम को लेकर कंपनी की आलोचना करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर असंतुष्ट कर्मचारियों द्वारा त्योहारों के दौरान छुट्टी नहीं मिलने या मालिकों द्वारा छुट्टियां अस्वीकार करने के पोस्ट से भरा रहता है। सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने कहा कि उसने अपनी वार्षिक त्योहारी सेल के दौरान कुल ऑर्डर में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी का दावा है कि 10 दिनों तक चलने वाले ‘मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 2024’ के दौरान 145 करोड़ ग्राहक आए। 9 दिनों तक कोई लैपटॉप, कोई फोन, कोई मैसेज और मीटिंग नहीं किया जाएगा। काम के सिलसिले में कोई बात नहीं होगी। यह ब्रेक हमारे लिए आने वाले वर्ष की एक नई और ऊर्जावान शुरुआत के लिए अपने दिमाग और शरीर को रिचार्ज करने के लिए है!

मीशो में उपयोगकर्ता वृद्धि के महाप्रबंधक मिलन परतानी ने कहा कि इस साल हमारी सेल के दौरान ऑर्डर में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि मीशो के लगभग तीन करोड़ ऐप डाउनलोड हुए है और नए ई-कॉमर्स उपयोगकर्ताओं में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स मंच मीशो ने कहा कि त्योहारों के दौरान ‘मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल’ पोर्टल पर करोड़ों लोग आए। मीशो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदित आत्रे ने कहा कि कंपनी के ऐप डाउनलोड बिक्री से पहले लगभग 1.5 करोड़ तक पहुंच गए। शोध कंपनी स्टैटिस्टा की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में भारतभर में ऑनलाइन दुकानदारों की संख्या लगभग 25 करोड़ होने का अनुमान है और 2027 में यह बढ़कर 42.5 करोड़ हो सकती है।

टॅग्स :सोशल मीडियात्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम