लाइव न्यूज़ :

मैक्स हेल्थकेयर को दिल्ली में एक प्रस्तावित अस्पताल का विकास, चिकित्सा सेवायें देने का अधिकार मिला

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:58 IST

Open in App

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी अनुषंगी अल्प्स हॉस्पिटल लिमिटेड के जरिए दिल्ली के साकेत में 3.5 एकड़ भूखंड पर बनने वाले 500 बिस्तरों के अस्पताल के विकास में मदद और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के विशेष अधिकार हासिल किये हैं। मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अल्प्स हॉस्पिटल लिमिटेड ने 60.11 करोड़ रुपये के नकद सौदे में ईटी प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड (ईटीपीपीएल) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। सूचना के मुताबिक ईटीपीपीएल के पास साकेत के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत और मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बीच स्थित इस भूमि पर महत्वपूर्ण विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने तथा बच्चों के अस्पताल के विकास में सहायता प्रदान करने के लिए विशेष और दीर्घकालिक अधिकार हैं। इसमें कहा गया कि इस अस्पताल के निर्माण से मैक्स नेटवर्क के मौजूदा अस्पतालों के एकीकरण में मदद मिलेगी और इस तरह 23 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले 2,300 से अधिक बिस्तरों वाले एकीकृत विशाल चिकित्सा स्थल के निर्माण में मिलेगी। मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (एमएचआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अभय सोई ने कहा, "इस लेनदेन से हमें अपनी राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में एशिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा परिसरों में से एक का निर्माण करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

कारोबारमैक्स हेल्थकेयर द्वारा प्रबंधित मुंबई के अस्पताल की कर्मचारियों के लिए वीआरएस की पेशकश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर