लाइव न्यूज़ :

अपनी उत्पाद श्रृंखला में अधिक से अधिक सीएनजी वाहन जोड़ने की तैयारी कर रही है मारुति

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:48 IST

Open in App

उदयपुर (राजस्थान), 14 नवंबर ईंधन की कीमतों में वृद्धि और डीजल कारों की बिक्री में गिरावट के बीच सीएनजी वाहनों की अधिक मांग की संभावनाओं के मद्देनजर मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की योजना अपनी सभी उत्पाद श्रृंखला में अधिक सीएनजी वाहन शामिल करने की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में लगभग 1.62 लाख सीएनजी कारें बेचीं। कंपनी अधिक सीएनजी उत्पादों को लाने के लिए देशभर में सीएनजी वितरण आउटलेट के तेजी से विस्तार पर भी भरोसा कर रही है।

बिक्री नेटवर्क के विस्तार पर उत्साहित वाहन विनिर्माता को उम्मीद है कि उसकी सीएनजी कारों की बिक्री इस वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग दोगुनी हो जाएगी।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘2021-22 में हम लगभग तीन लाख सीएनजी इकाइयां बेचने की उम्मीद कर रहे हैं। यह तब है जब हमारे कई मॉडलों में अभी सीएनजी विकल्प नहीं है। हमारे द्वारा बेचे जाने वाले 15 ब्रांडों में से, सीएनजी विकल्प सिर्फ सात मॉडलों में उपलब्ध है। हम बाकी वाहनों में भी सीएनजी विकल्प लाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

कंपनी वर्तमान में घरेलू बाजार में सीएनजी क्षेत्र में 85 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम