लाइव न्यूज़ :

बाजार की ताकतवर संस्थाएं लोगों के ब्योरे का इस्तेमाल ‘शोषक’ के तरीके से नहीं करें : सीसीआई

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:29 IST

Open in App

(मनोज राममोहन)

नयी दिल्ली, 14 नवंबर डिजिटल बाजार से जुड़े मामलों की बढ़ती संख्या के बीच भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा के लिहाज से नियामक की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि लोगों के डेटा या ब्योरे का इस्तेमाल ‘‘बाजार की ताकत रखने वाली संस्थाओं द्वारा शोषक तरीके से न हो।’’

गुप्ता ने नए जमाने के बाजारों में हस्तक्षेप के बारे में यह भी कहा कि एकाधिकारी व्यापार विरोधी एजेंसियों को दक्षता और नवाचार को प्रभावित किए बिना बाजार की विकृतियों को दूर करने में एक नाजुक संतुलन बनाने की जरूरत है।

सीसीआई अनुचित व्यापार व्यवहार को रोकने के साथ ही निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। आयोग नए जमाने के बाजारों से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी क्षमता को मजबूत करना चाहता है।

नियामक डिजिटल बाजारों द्वारा प्रथम दृष्टया प्रतिस्पर्धा मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए पहले ही उनकी विभिन्न मामलों में जांच कर रहा है।

इस संबंध में सीसीआई के चेयरपर्सन ने स्वीकार किया कि डिजिटल बाजारों में प्रतिस्पर्धा विरोधी व्यवहार से तेजी से निपटने की जरूरत है।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि सीसीआई को प्रतिस्पर्धा विरोधी व्यवहार को रोकने और बाजार में सुधार करने के लिए अधिक ‘‘सक्रिय’’होना होगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल बाजारों से निपटने में ‘‘सीसीआई की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिस्पर्धा के नजरिए से लोगों के डेटा का इस्तेमाल बाजार की शक्ति रखने वाली संस्थाओं द्वारा शोषक तरीके से न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स