लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,800 अंक के पार

By भाषा | Updated: July 8, 2020 10:58 IST

कोरोना वायरस के संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों से निवेशकों में चिंता है।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़त पाने वाले शेयरों में इंडसइंड सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयरों में रहा। मारुति और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 100 अंक से अधिक बढ़कर 36,775.60 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने और लिवाली निकलने से एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 101.08 अंक यानी 0.28 प्रतिशत ऊंचा रहकर 36,775.60 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 34.60 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 10,834.25 अंक पर पहुंच गया।

बढ़त पाने वाले शेयरों में इंडसइंड सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयरों में रहा। इसका शेयर चार प्रतिशत तेजी में रहा। इसके बाद स्टेट बैंक, टाटा स्टील, बजाज आटो, आईटीसी, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का रुख रहा। इसके विपरीत इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, मारुति और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 187.24 अंक बढ़कर 36,674.52 अंक और एनएसई का निफ्टी 36 अंक यानी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 10,799.65 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को बाजार में 829.90 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। हालांकि, देश दुनिया में कोविड- 19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता ने बाजार की तेजी पर लगाम लगा दी। पूरी दुनिया में कोविड- 19 से संक्रमित मामलों की संख्या 1.17 करोड़ के पार चली गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5.43 लाख पर पहुंच गया है।

भारत में कोविड- 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 7.42 लाख हो गई है जबकि 20,642 लोगों की इससे मौत हो गई। कोरोना वायरस के संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों से निवेशकों में चिंता है। शंघाई और हांग कांग के बाजारों में बाजार तेजी में रहे वहीं तोक्यों और सोल के बाजार गिरावट में रहे। वॉल स्ट्रीट का बाजार कल गिरावट में बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत गिरकर 43.01 डालर प्रति बैरल रहा

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम