लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में बढ़त, अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर उत्साह

By भाषा | Updated: December 16, 2019 10:52 IST

कारोबारियों के मुताबिक, व्यापार शुल्क को लेकर अमेरिका और चीन के बीच समझौते ने वैश्विक निवेशकों को उत्साहित किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसुबह के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 175 अंक बढ़कर 41,185.03 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी भी शुरुआती दौर में 7.50 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 12,094.20 अंक पर पहुंच गया।

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्साह से घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 20.39 अंक यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 41,030.10 अंक पर चल रहा है।

सुबह के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 175 अंक बढ़कर 41,185.03 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 7.50 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 12,094.20 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक में सर्वाधिक 2.01 प्रतिशत की तेजी रही।

एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज ऑटो और भारतीय स्टेट बैंक भी तेजी में चल रही थीँ। वहीं, दूसरी ओर सन फार्मा, येस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक गिरावट में चल रहे थे। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 115.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 384.92 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध लिवाल रहे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम