लाइव न्यूज़ :

M-CAP: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 को लगा चूना! मार्केट कैपिटल घटकर हुआ 94,433 करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 11:06 IST

M-CAP: रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 24,358.45 करोड़ रुपये घटकर 19,98,543.22 करोड़ रुपये पर आ गई।

Open in App

M-CAP:सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 94,433.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 742.74 अंक या 0.90 प्रतिशत नीचे आया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 27,334.65 करोड़ रुपये घटकर 11,54,115.65 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान टीसीएस को ही हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 24,358.45 करोड़ रुपये घटकर 19,98,543.22 करोड़ रुपये पर आ गई।

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 20,051.59 करोड़ रुपये घटकर 15,00,917.42 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 11,888.89 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,83,998.73 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,330.72 करोड़ रुपये घटकर 5,84,789.77 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 3,468.82 करोड़ रुपये घटकर 6,59,096.12 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 13,208.44 करोड़ रुपये बढ़कर 7,34,763.97 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 5,282.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,85,292.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,095 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 10,18,008.73 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 506 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,828.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारबिजनेसमनीmoney
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम