लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 10:11 IST

Open in App

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,31,173.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और विप्रो के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 50,234.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,15,016.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 35,344.44 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 13,15,919.03 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 30,442.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,782.58 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 8,335.27 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 7,34,755.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान एचडीएफसी का मूल्यांकन 3,512.87 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,729.99 करोड़ रुपये और विप्रो का 2,385.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,39,632.11 करोड़ रुपये रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 919.22 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 13,60,571.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट एसबीआई की बाजार हैसियत 21,776.05 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,63,187.07 करोड़ रुपये रह गई। सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,854.73 करोड़ रुपये घटकर 4,71,497.28 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 5,947.03 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,37,756.50 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 प्रतिशत नीचे आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारपुणे में 2,500 कर्मचारियों को टीसीएस ने नौकरी से निकाला?, आईटी कर्मचारियों के संगठन एनआईटीईएस ने महाराष्ट्र सीएम को लिखे पत्र में किया दावा

कारोबारक्या TCS अपने 30,000 कर्मचारियों को निकालेगी बाहर, छंटनी की खबरों के बीच IT दिग्गज ने क्या कहा?

कारोबारM-cap of Top 10 Firms: TCS समेत 10 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैपिटल घटा, 2.99 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

कारोबारटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज छंटनीः 12,261 कर्मचारियों की नौकरी पर आफत?, घटनाक्रम को लेकर चिंतित सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम