लाइव न्यूज़ :

टॉप 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 82,379.79 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: May 19, 2019 13:39 IST

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,531.29 करोड़ रुपये बढ़कर 3,75,738.57 करोड़ रुपये और एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 9,727.82 करोड़ रुपये बढ़कर 2,84,650.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 82,379.79 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। बीते सप्ताह मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.78 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 37,930.77 अंक पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में सकारात्मक धारणा से बीते सप्ताह शीर्ष दस में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।सप्ताह के दौरान टीसीएस एकमात्र कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण घटा। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। बैंक की बाजार हैसियत 17,685.54 करोड़ रुपये बढ़कर 6,43,560.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,531.51 करोड़ रुपये बढ़कर 2,78,823.62 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 10,776.2 करोड़ रुपये बढ़कर 3,43,211.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,531.29 करोड़ रुपये बढ़कर 3,75,738.57 करोड़ रुपये और एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 9,727.82 करोड़ रुपये बढ़कर 2,84,650.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 9,635.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,02,316.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 4,535.7 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,69,475.16 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 3,570.66 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 2,51,682.91 करोड़ रुपये तथा इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,385.92 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,16,223.26 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 14,709.4 करोड़ रुपये घटकर 7,86,631.17 करोड़ रुपये पर आ गया।टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम