लाइव न्यूज़ :

शीर्ष दस कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 2.61 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 10:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर शेयर बाजार में सर्वाधिक मूल्यांकन वाली शीर्ष दस कंपनियों में से आठ को पिछले हफ्ते बाजार मूल्यांकन में संयुक्त रूप से 2,61,812.14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक कमी हुई।

शीर्ष दस कंपनियों की इस सूची में सिर्फ इंफोसिस और विप्रो लाभ में रहे।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 1,774.93 अंक या 3.01 फीसदी की गिरावट हुई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का मूल्यांकन 79,658.02 करोड़ रुपये घटकर 15,83,118.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी का मूल्यांकन 34,690.09 करोड़ रुपये घटकर 4,73,922.86 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 33,152.42 करोड़ रुपये घटकर 4,16,594.78 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का एम-कैप 27,298.3 करोड़ रुपये घटकर 8,16,229.89 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का मूल्यांकन 24,083.31 करोड़ रुपये घटकर 5,24,052.84 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 24,051.83 करोड़ रुपये घटकर 4,17,448.70 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 20,623.35 करोड़ रुपये घटकर 5,05,547.14 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्यांकन 18,254.82 करोड़ रुपये घटकर 13,26,923.71 करोड़ रुपये रह गया।

इसके विपरीत, इंफोसिस का मूल्यांकन 26,515.92 करोड़ रुपये बढ़कर 7,66,123.04 करोड़ रुपये और विप्रो का मूल्यांकन 17,450.39 करोड़ रुपये बढ़कर 3,67,126.39 करोड़ रुपये हो गया।

इन शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में, आरआईएल सबसे आगे थी। उसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और फिर विप्रो थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई