लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2.21 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

By भाषा | Updated: April 24, 2022 12:26 IST

एसबीआई का बाजार मूल्यांकन जहां 15,261.09 करोड़ रुपये टूटकर 4,46,587.56 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं, बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,264.96 करोड़ रुपये घटकर 4,30,420.83 करोड़ रुपये रह गई है।

Open in App

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,21,555.61 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,141.78 अंक या 1.95 प्रतिशत नीचे आया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडाणी ग्रीन एनर्जी ही लाभ में रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 68,548.8 करोड़ रुपये घटकर 6,67,062.55 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 60,536.97 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,51,801.60 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 30,127.49 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,05,723.51 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की 18,094.01 करोड़ रुपये के नुकसान से 13,21,594.47 करोड़ रुपये रह गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 15,261.09 करोड़ रुपये टूटकर 4,46,587.56 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,264.96 करोड़ रुपये घटकर 4,30,420.83 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,376.97 करोड़ रुपये घटकर 5,19,362.62 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,345.32 करोड़ की गिरावट के साथ 5,00,392.45 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,39,357.52 करोड़ रुपये के भारी उछाल के साथ 18,66,071.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अडाणी ग्रीन एनर्जी का मूल्यांकन 3,698.89 करोड़ रुपये चढ़कर 4,51,749.88 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी ग्रीन एनर्जी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम