लाइव न्यूज़ :

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: August 29, 2021 12:21 IST

Open in App

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,90,032.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुए। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा विप्रो के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं इन्फोसिस और एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन घट गया। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 60,183.57 करोड़ रुपये बढ़कर 13,76,102.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस ही रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 51,064.22 करोड़ रुपये बढ़कर 14,11,635.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,651.18 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 8,57,407.68 करोड़ रुपये तथा बजाज फाइनेंस का 18,518.27 करोड़ रुपये के उछाल से 4,20,300.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 14,215.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,29,231.64 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 13,361.63 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,84,858.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। समीक्षाधीन सप्ताह में विप्रो का बाजार मूल्यांकन 8,218.89 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,47,851 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 4,819.29 करोड़ रुपये की छलांग के साथ 3,68,006.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 10,053.22 करोड़ रुपये घटकर 7,24,701.90 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 738.75 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,90,991.24 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारपुणे में 2,500 कर्मचारियों को टीसीएस ने नौकरी से निकाला?, आईटी कर्मचारियों के संगठन एनआईटीईएस ने महाराष्ट्र सीएम को लिखे पत्र में किया दावा

कारोबारक्या TCS अपने 30,000 कर्मचारियों को निकालेगी बाहर, छंटनी की खबरों के बीच IT दिग्गज ने क्या कहा?

कारोबारM-cap of Top 10 Firms: TCS समेत 10 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैपिटल घटा, 2.99 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम