लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 250 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:42 IST

Open in App

शेयर बाजार में जोरदार तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को रिकार्ड 250 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया। मानक सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स पहली बार 57,000 के ऊपर बंद हुआ। कुल मिलाकर अगस्त का महीना शेयर बाजार के लिये शानदार रहा। बीएसई मानक सूचकांक इस महीने 9 प्रतिशत चढ़ा। कई नये रिकार्ड बने। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 662.63 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड 57,552.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 57,625.26 अंक के उच्च स्तर तक चला गया था। पिछले चार दिनों में सेंसेक्स 1,608.18 यानी 2.87 प्रतिशत मजबूत हुआ। सबसे दिलचस्प है कि केवल दो कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 56,000 से 57,000 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजारों में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2,50,02,084.01 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं निवेशकों की संपत्ति चार कारोबारी सत्रों में 8,47,575.7 करोड़ रुपये बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम