लाइव न्यूज़ :

Market capitalization: 7 दिन में  1,83,322.54 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी?, रिलायंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी की बल्ले-बल्ले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 07:51 IST

Market capitalization: शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 5,89,066.03 करोड़ रुपये है।टीसीएस की बाजार हैसियत 14,73,918.40 करोड़ रुपये रह गई।एलआईसी का मूल्यांकन 5,36,201.68 करोड़ रुपये रहा।

Market capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,83,322.54 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा लाभ में रही। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,315.5 अंक या 1.72 प्रतिशत चढ़ा और निफ्टी 389.95 अंक या 1.68 प्रतिशत के लाभ में रहा। आम बजट पेश होने के कारण शनिवार को शेयर बाजार खुले थे। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल और इन्फोसिस के मूल्यांकन में गिरावट आई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 32,471.36 करोड़ रुपये बढ़कर 5,89,066.03 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 32,302.56 करोड़ रुपये बढ़कर 8,86,247.75 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 30,822.71 करोड़ रुपये बढ़कर 12,92,450.60 करोड़ रुपये और आईटीसी की 26,212.04 करोड़ रुपये बढ़कर 5,78,604.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 25,373.2 करोड़ रुपये बढ़कर 17,11,371.54 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 19,411.05 करोड़ रुपये बढ़कर 6,83,715.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी का मूल्यांकन 16,729.62 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,201.68 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि, टीसीएस की बाजार हैसियत 28,058.27 करोड़ रुपये घटकर 14,73,918.40 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 11,211.96 करोड़ रुपये घटकर 9,25,201.90 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,653 करोड़ रुपये घटकर 7,68,959.76 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम