लाइव न्यूज़ :

Market Capitalization: 201699.77 करोड़ रुपये डूबे!, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस का बुरा हाल, देखें टॉप-10 कंपनी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 11:33 IST

Market Capitalization: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 60,824.68 करोड़ रुपये घटकर 19,82,282.42 करोड़ रुपये पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 6,98,440.13 करोड़ रुपये है।भारती एयरटेल का 8,76,207.58 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी का 6,57,009.14 करोड़ रुपये पर रहा।

Market Capitalization: घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के साथ देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 2,01,699.77 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,181.84 अंक यानी 1.43 प्रतिशत नुकसान में रहा। बाजार पूंजीकरण से आशय कंपनी के शेयर के कुल मूल्य से है। इसे कुल जारी शेयर को मौजूदा बाजार भाव पर गुना कर प्राप्त किया जाता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 60,824.68 करोड़ रुपये घटकर 19,82,282.42 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 34,136.66 करोड़ रुपये घटकर 16,12,762.51 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 29,495.84 करोड़ रुपये घटकर 6,98,440.13 करोड़ रुपये है।

भारती एयरटेल का 28,379.54 करोड़ रुपये घटकर 8,76,207.58 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 17,061.44 करोड़ रुपये घटकर 7,89,819.06 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 16,381.74 करोड़ रुपये घटकर 6,57,009.14 करोड़ रुपये पर रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 15,169.76 करोड़ रुपये घटकर 8,51,204.65 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 250.11 करोड़ रुपये घटकर 6,27,337.65 करोड़ रुपये रहा।। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,179.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,919.73 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का एमकैप 3,735.35 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,941.78 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी और आईटीसी का स्थान रहा।

टॅग्स :Reliance IndustriesLICSBIPNB HousingTCS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम