लाइव न्यूज़ :

Market Capitalization: टीसीएस और एलआईसी को फायदा, 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण में 210330.26 करोड़ रुपये का इजाफा, देखें टॉप-10 लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2024 17:02 IST

Market Capitalization Cap: शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी का बाजार पूंजीकरण 36,748.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,01,695.24 करोड़ रुपये हो गया।टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 42,639.16 करोड़ रुपये बढ़कर 15,56,772.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,569.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,44,396.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Market Capitalization Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,10,330.26 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.31 अंक या 0.10 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स शुक्रवार को 81,587.76 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। ‘मुहर्रम’ के मौके पर बुधवार को शेयर बाजार बंद रहे थे। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 42,639.16 करोड़ रुपये बढ़कर 15,56,772.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 36,748.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,01,695.24 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,569.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,44,396.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 26,372.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,576.49 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 24,494.49 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,651.30 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 19,420.52 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,92,679.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 16,223.03 करोड़ रुपये बढ़कर 8,31,928.39 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,863.44 करोड़ रुपये बढ़कर 8,78,531.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 56,799.01 करोड़ रुपये घटकर 21,03,829.74 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 13,124.01 करोड़ रुपये घटकर 12,22,701.34 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम