लाइव न्यूज़ :

Market Capitalization: घरेलू बाजार में तेजी, बाजार पूंजीकरण 1,30,391.96 करोड़ रुपये, यहां देखें टॉप-10 कंपनी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2023 13:11 IST

Market Capitalization: रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। शीर्ष-10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देटीसीएस का नाम आता है।एसबीआई और बजाज फाइनेंस मौजूद हैं।सूचकांक सेंसेक्स 1,511.15 अंक यानी 2.29 प्रतिशत उछल गया।

Market Capitalization: देश की शीर्ष-10 मूल्यवान कंपनियों में से नौ का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह घरेलू बाजार में तेजी के बीच 1,30,391.96 करोड़ रुपये बढ़ गया जिसमें भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सर्वाधिक बढ़त रही। बीते सप्ताह बीएसई में तेजी का माहौल रहा और मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,511.15 अंक यानी 2.29 प्रतिशत उछल गया।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर देश की अन्य नौ शीर्ष कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि देखी गई। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का मूल्यांकन 23,746.04 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,466.88 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 19,027.07 करोड़ रुपये बढ़कर 12,84,180.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन इस अवधि में 17,881.88 करोड़ रुपये बढ़कर 11,80,588.59 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मूल्यांकन 15,159.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,159.09 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का पूंजीकरण 14,480.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,446.82 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 12,085.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,370.71 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का मूल्यांकन 11,348.53 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,258.98 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 10,307.92 करोड़ रुपये बढ़कर 5,10,353.93 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का मूल्यांकन 6,355.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,747.01 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 574.95 करोड़ रुपये घटकर 16,19,332.44 करोड़ रुपये रह गया।

इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। शीर्ष-10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है और उसके बाद टीसीएस का नाम आता है। इनके बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, आईटीसी, एसबीआई और बजाज फाइनेंस मौजूद हैं।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम