लाइव न्यूज़ :

Top 10 Campanies in Market: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 7 को जबरदस्त मुनाफा, M-CAP 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2025 11:41 IST

Top 10 Campanies in Market: बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 6,346.93 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,17,892.72 करोड़ रुपये रहा।

Open in App

Top 10 Campanies in Market:  स्थानीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1,18,328.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा लाभ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 721.53 अंक या 0.88 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, एसबीआई, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई। सप्ताह के दौरान एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 35,953.25 करोड़ रुपये बढ़कर 7,95,910 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 33,214.77 करोड़ रुपये बढ़कर 11,18,952.64 करोड़ रुपये रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 17,389.23 करोड़ रुपये बढ़कर 19,04,898.51 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,952.75 करोड़ रुपये बढ़कर 11,46,879.47 करोड़ रुपये रहा।

एलआईसी की बाजार हैसियत 12,460.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,612.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 6,127.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,39,901.03 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 230.31 करोड़ रुपये बढ़कर 14,84,816.26 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,707.87 करोड़ रुपये घटकर 10,01,654.46 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 6,346.93 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,17,892.72 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 5,039.87 करोड़ रुपये घटकर 6,01,225.16 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम