लाइव न्यूज़ :

M-Cap: सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में 4 को हुआ मुनाफा, मार्केट कैपिटल 95,447 करोड़ रुपये बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2025 12:46 IST

M-Cap: इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 29,090.12 करोड़ रुपये घटकर 6,48,756.24 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App

M-Cap:  सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 95,447.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 91,685.94 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 47,431.32 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,602.06 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक ने सप्ताह के दौरान 30,091.82 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मूल्यांकन 8,64,908.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत14,540.37 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,554.56 करोड़ रुपये पर और एलआईसी का मूल्यांकन 3,383.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,897.54 करोड़ रहा। इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 29,090.12 करोड़ रुपये घटकर 6,48,756.24 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,618.9 करोड़ रुपये घटकर 9,61,127.86 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,822.38 करोड़ रुपये घटकर 6,15,890 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 11,924.17 करोड़ रुपये घटकर 5,79,561.93 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,547.96 करोड़ रुपये घटकर 15,18,679.14 करोड़ रुपये और टीसीएस का मूल्यांकन 1,682.41 करोड़ रुपये घटकर 11,06,338.80 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारबिजनेसStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!