लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष दस में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 87,966 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: August 11, 2019 11:03 IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह संयुक्त रूप से 87,966 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई।

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त:सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह संयुक्त रूप से 87,966 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक लाभ में रहे। पिछले सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत बढ़ी जबकि आरआईएल, आईटीसी और एसबीआई को इस मामले में नुकसान उठाना पड़ा। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 22,145.92 करोड़ रुपये बढ़कर 3,98,290.92 करोड़ रुपये पहुंच गया।

वहीं एचडीएफसी बैंक का एमकैप 18,264.93 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,23,892.08 करो़ड़ रुपये पहुंच गया। एचडीएफसी का एमकैप 15,148.15 करो़ड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 3,81,619.34 करोड़ रुपये हो गया। वहीं टीसीएस की बाजार हैसियत 14,840.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,42,635.51 करोड़ रुपये हो गयी। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,335.19 करोड़ रुपये बढ़कर 3,39,372.78 करोड़ रुपया हो गया।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,237.72 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,71,360.08 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 4,993.29 करोड़ रुपये बढ़कर 2,92,866.47 करोड़ रुपये हो गया। इसके विपरीत भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,261.1 करोड़ रुपये घटकर 2,60,018.56 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 14,072.8 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,36,602.08 करोड़ रुपये हो गयी।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 12,606.9 करोड़ रुपये घटकर 3,12,146.38 करोड़ रुपये हो गया। शीर्ष दस कंपनियों की रैंकिंग में टीसीएस शीर्ष पर रही। इसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान आता है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 463.69 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की तेजी देखी गयी।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम