लाइव न्यूज़ :

OLA पर मैपमाईइंडिया ने लगाया चोरी करने का आरोप, इस मामले में कंपनी ने भेजा लीगल नोटिस

By आकाश चौरसिया | Updated: July 29, 2024 17:35 IST

सीई इंफो सिस्टम्स ने कहा, कंपनी ने OLA मैप्स बनाने के लिए हमारे क्लाइंट के मालिकाना स्रोत से एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) और एसडीके (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) की नकल की है।

Open in App

नई दिल्ली: ओला इलेक्ट्रिक को गाड़ियों में मैपमाईइंडिया से मिलता-जुलता मैप के इस्तेमाल करने पर कंपनी ने लीगल नोटिस थमा दिया है। मैपमाईइंडिया सीई इंफो सिस्टम की पैरेंट कंपनी है। साथ में ओला पर आरोप लगाया कि देश भर में जो कंपनी ने मैप के जरिए सर्विस मुहैया करवाई हैं, वो कहीं न कहीं उनकी कॉपी है। इस बात की पुष्टि फोर्ब्स इंडिया ने की है।

नोटिस में ओला इलेक्ट्रिक पर लाइसेंसिंग समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। साल 2022 में, मैपमाईइंडिया को अपने S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए नेविगेशन सेवाएं प्रदान करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक द्वारा शामिल किया गया था।

मैपमाईइंडिया के अनुसार, समझौते के तहत ओला इलेक्ट्रिक को मिलते-जुलते प्रोडेक्ट और रिवर्स इंजीनियरिंग या एपीआई से सोर्स कोड की नकल या लाइसेंस प्रोडेक्ट से जुड़ा सॉफ्टवेयर जैसी चीजों के इस्तेमाल करने पर रोक लगाता है। जिसका इस्तेमाल ओला बीते कई दिनों से करता आ रहा है।

मैकमाईइंडिया का आरोपसीई इंफो सिस्टम्स ने जो बताया उसे फोर्ब्स इंडिया ने कहा, आपने OLA मैप्स बनाने के लिए हमारे क्लाइंट के मालिकाना स्रोत से एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) और एसडीके (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) की नकल की है। यह निश्चित तौर पर कहा गया है कि हमारे ग्राहक का विशेष डेटा अपने अवैध मकसद को आगे बढ़ाने और अपने अन्यायपूर्ण व्यावसायिक लाभ के लिए कॉपी किया गया है, जो पूरी तरह से गलत है।

ओला को भेजे लीगल डॉक्यूमेंट की मानें तो कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक ने एपीआई से विकसित किए ओला मैप पूरी तरह से गलत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लीगल नोटिस में इस बात पर भी प्वाइंट उठाया गया है कि ओला ने साल 2021 समझौते के टर्म का उल्लंघन किया, जिसमें कहा गया था कि बौद्धिक संपदा नियमों के अनुसार विशेष रूप से को-ऑपरेटेड और रिवर्स इंजीनियरिंग को प्रतिबंधित करना चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया और लगातार ओला नियम के विरुद्ध काम कर रहा था।

टॅग्स :ओलाMapmyIndia
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

भारतअब पीक आवर्स में कैब बुक करने पर देना होगा डबल किराया, सरकार ने कैब कंपनियों के लिए तय किए नए नियम

भारतकर्नाटक में 15 जून तक 'ओला', 'उबर' और 'रैपिडो' की सेवा रहेगी जारी, उच्च न्यायालय ने दी अनुमति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती