लाइव न्यूज़ :

माल्या, पीएनबी धोखाधड़ी मामलों में बैंकों की 40 फीसदी रकम वसूल,5,800 करोड़ रु. के शेयर बिके: ईडी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि पीएनबी घोटाला से संबद्ध नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े धोखाधड़ी मामलों में बैंकों की करीब 40 फीसदी रकम की वसूली धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जब्त किए गए शेयरों की बिक्री से हुई है।

जांच एजेंसी ने कहा कि माल्या को उधार देने वाले बैंकों के गठजोड़ की ओर से ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) ने बुधवार को यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) के 5,800 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे, जिन्हें एजेंसी ने पीएमएलए (मनी लांडरिंग कानून के) प्रावधानों के तहत जब्त किया था।

ईडी के अनुसार इस ताजा बिक्री के साथ कुल 9,041.5 करोड़ रुपये की वसूली हो गई है, जो इन तीनों की कुल 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का 40 प्रतिशत है।

इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, ‘‘भगोड़े और आर्थिक अपराधियों का लगातार पीछा किया जाएगा, उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी और बकाया वसूल किया जाएगा।’’

गौरतलब है कि धोखाधड़ी के आरोपी माल्या, नीरव मोदी और चोकसी विदेश भाग गए हैं और इन तीनों के खिलाफ ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं।

पीएनबी धोखाधड़ी मामले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी और अन्य ने कथित तौर पर 13,000 करोड़ रुपये का गबन किया, जबकि एक दूसरे मामले में माल्या द्वारा शुरू की गई किंगफिशर एयरलाइंस के जरिए 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

ईडी ने कहा कि इन तीनों ने अपनी कंपनियों के जरिए धन की हेराफेरी की, जिसके चलते बैंकों के समूह को 22,000 करोड़ रुपये (निश्चित संख्या में 22,585.83 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान हुआ।

इस बारे में चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वास्तव में ईडी ने बैंकों का जितना बकाया है, उससे कहीं अधिक संपत्ति कुर्क की है।’’

ईडी ने इन दो मामलों में कुल 18,170.02 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क और जब्त की है, जिसमें से 969 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति शामिल है।

ईडी ने कहा, ‘‘जब्त की गई संपत्ति का मूल्य बैंकों के कुल 22,585.83 करोड़ रुपये के नुकसान का 80.45 प्रतिशत है।’’

जांच एजेंसी ने बुधवार को यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) के 5,824.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिन्हें एजेंसी ने पीएमएलए प्रावधानों के तहत जब्त किया था।

ईडी ने यह कुर्की 65 वर्षीय माल्या के खिलाफ अपनी आपराधिक जांच के हिस्से के रूप में की। माल्या इस समय ब्रिटेन में हैं।

ईडी ने कहा कि मुंबई में विशेष पीएमएलए अदालत के निर्देश पर उसने जब्त किए गए शेयर (यूबीएल के लगभग 6,624 करोड़ रुपये के शेयर) एसबीआई की अगुवाई वाले गठजोड़ को सौंपा, जिसके बाद डीआरटी ने यह कार्रवाई की।

जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘कुल 9,041.5 करोड़ रुपये की संपत्ति, जो बैंकों को हुए कुल नुकसान का 40 प्रतिशत है, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सौंप दी गई है।’’

जांच एजेंसी ने आगे कहा कि शेयरों की बिक्री से 800 करोड़ रुपये की और वसूली 25 जून तक होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार