लाइव न्यूज़ :

मालाबार गोल्ड 56 नए स्टोर खोलने के लिए 2021-22 में 1,600 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:11 IST

Open in App

कोच्चि, 24 मार्च सोने और हीरे की खुदरा विक्रेता मालाबार गोल्ड एंड डायमंड ने कहा है कि वह देश विदेश में 56 नए स्टोर खोलने के लिए अगले वित्त वर्ष में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने कहा कि इन 56 नए स्टोरों में 40 भारत में और 16 विदेश में खोले जाएंगे। कंपनी को उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में उसके यहां 1,750 रोजगार के नए मौके तैयार होंगे।

मालाबार समूह के चेयरमैन एम पी अहमद ने बुधवार को कहा, ‘‘56 नए स्टोर द्वारा अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए हमें 1,600 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 1,750 नई नौकरियां पैदा होंगी।’’

उन्होंने कहा कि घरेलू विस्तार तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, यूपी, ओडिशा और केरल में होगा।

अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना के तहत सिंगापुर, मलेशिया, ओमान, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में स्टोर खोले जाएंगे। विस्तार की यह महत्वाकांक्षी योजना कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वर्तमान में 250 से ज्यादा शोरूम वाले रिटेल नेटवर्क को तीन गुना करते हुए 2023 तक 750 करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी की विज्ञप्तित के अनुसार विस्तार की इस योजना में से 12 स्टोर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में ही खुलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंपनी ने चेन्नई, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, पुणे एवं बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों और एलुरु, मंचेरियल, सोलापुर व अहमदनगर जैसे छोटे शहरों के अहम बाजारों में प्रतिस्पर्धी रेंटल पर खुदरा स्टोर के स्थान तय कर लिए है।

मालाबार गोल्ड समूह की शुरुआत 1993 में कोझीकोड (केरल) में हुई थी। आज इसके 250 स्टोर हैं और इसका कारोबार 30,000 करोड़ रुपये वार्षिक तक पहुंच गया है। इसकी देश विदेशी में 13 क्लसटर (संकुल) विनिर्माता इकाइयां आभूषण बनाने के काम में लगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें