लाइव न्यूज़ :

सेल को मुनाफे में लाना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव, निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा

By भाषा | Updated: December 29, 2020 13:07 IST

Open in App

(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सेल के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कई तिमाहियों तक घाटे के बाद कंपनी को मुनाफे में लाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण अनुभव था।

अध्यक्ष ने कहा कि वह सेल को निकट भविष्य में अपना 50 प्रतिशत कर्ज चुकाते हुए देखना चाहते हैं।

चौधरी 1984 में जूनियर मैनेजर के रूप में सेल में शामिल हुए थे और विभिन्न पदों पर लगभग 36 वर्षों तक कंपनी की सेवा करने के बाद 31 दिसंबर 2020 को शीर्ष पद से सेवानिवृत्त होंगे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैं अपने करियर की शुरुआत से सेल से जुड़ा रहा हूं और इस दौरान कंपनी ने कई उतार-चढ़ाव देखे... मैं सेल के हाल में मुनाफे में आने के वक्त वित्त निदेशक और फिर चेयरमैन था।’’

सेल ने वित्त वर्ष 2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ हासिल किया था। इस तरह पिछली कई तिमाहियों तक घाटे में रहने के बाद सेल ने वापसी की।

चौधरी 2011 से 2018 तक कंपनी के वित्त निदेशक थे और उसके बाद उन्होंने सेल के चैयरमैन का कार्यभार संभाला।

उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना अपने कर्ज को इस महीने के अंत तक घटाकर 45,000 करोड़ रुपये और इस वित्त वर्ष के अंत तक 40,000 करोड़ रुपये करने की है। सितंबर 2020 में कंपनी पर 50,638 करोड़ रुपये का कर्ज था।

आर्सेलरमित्तल के साथ संयुक्त उद्यम की स्थापना के बारे में चौधरी ने कहा कि इस परियोजना पर बातचीत काफी आगे बढ़ गई थी, लेकिन तभी लक्जमबर्ग स्थित वैश्विक इस्पात कंपनी एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण) की व्यवस्था के तहत एस्सार स्टील के अधिग्रहण व्यस्त हो गई, तो बात रुक गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?